Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

: चंपावत:12 अगस्त से टनकपुर मे शुरू होंगे मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के जिला स्तरीय ट्रायल 

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 9, 2024
12 अगस्त से टनकपुर मे शुरू होंगे मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के जिला स्तरीय ट्रायल प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेश में खेल विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है मुख्यमंत्री के जिले चंपावत में भी खेल विभाग के द्वारा योजना संपन्न कराई जा रही है चंपावत के प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया जिले में 14 से 23 आयु वर्ग के महिला/ पुरुष खिलाड़ियों की मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के विभिन्न खेलों के विकासखंड और नगर पालिका स्तर से चयनित खिलाड़ियों के जिला स्तरीय ट्रायल 12 अगस्त से 14 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में संपन्न कराए जाएंगे उन्होंने बताया ट्रायल सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे उन्होंने जिला स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों से अपने-अपने खेलों के हिसाब से समय पर मैदान में पहुंचने की अपील की है उन्होंने बताया मौसम खराब होने पर जिला स्तरीय ट्रायल की तिथियो में बदलाव किया जा सकता है जिसकी सूचना खिलाड़ियों को दे दी जाएगी उन्होंने बताया जिला स्तरीय ट्रायल में खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट लिया जाएगा ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 2 हजार रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति व 10 हजार रुपए की धनराशि खेल किट के लिए दी जाती है उन्होंने बताया ट्रायल में युवा कल्याण व शिक्षा विभाग के द्वारा सहयोग किया जा रहा है

जरूरी खबरें