Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:राजकीय पीजी कॉलेज में शुरू हुई दो दिनी अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता। एसडीएम ने किया शुभारंभ /खिलाड़ी खेल के मैदान में उच्च मापदंडों व आदर्शों का करें प्रदर्शन : एसडीएम/ बागेश्वर महाविद्यालय ने देवीधुरा महाविद्यालय को पराजित कर उद्घाटन मैच जीता। 

Laxman Singh Bisht

Mon, Sep 9, 2024
राजकीय पीजी कॉलेज में शुरू हुई दो दिनी अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता। एसडीएम ने किया शुभारंभ लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज में एसएस जीना विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय की दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। जिसमें मेजबान महाविद्यालय लोहाघाट समेत देवीधुरा,बागेश्वर, कपकोट, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, भिकियासैंण,द्वाराहाट महाविद्यालयों के पांच दर्जन प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को एसडीएम रिंकू बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा प्रतियोगियों से परिचय प्राप्त कर खेल के मैदान में खेल भावना का परिचय देते हुए खेल के उच्च आदर्शों, मापदंडों को बनाए रखने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ0 संगीता गुप्ता की अध्यक्षता एवं एनसीसी अधिकारी डॉ0 कमलेश शक्टा के संचालन में हुए समारोह में महाविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 अर्चना त्रिपाठी ने सभी का स्वागत किया कहा महाविद्यालय के छात्र छात्राएं प्रतिवर्ष खेलों के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। महाविद्यालय परिवार की ओर से डॉ0 अपराजिता, डॉ0 बीपी ओली, डॉ0 लता कैड़ा, डॉ0 एके द्विवेदी, डॉ स्वाति बिष्ट डॉ0प्रकाश लखेड़ा , छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक एवं अन्य सभी लोगों ने अतिथियों, खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।राष्ट्रीय गान के साथ खेलों की शुरुआत की गई। विशिष्ट अतिथि एवं एस एस जीना विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली ने कहा आज खेल के क्षेत्र में रोजगार व सम्मान की अपार संभावना हो गई है। उनका यह भी कहना था कि फुटबॉल लोहाघाट का लोकप्रिय खेल रहा है यदि महाविद्यालय मेजबानी के लिए तैयार होगा तो आगामी वर्ष यहां फुटबॉल प्रतियोगिता संचालित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बागेश्वर एवं देवीधुरा के बीच खेला गया जिसमें बागेश्वर ने जीत हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इसके बाद भिकियासैंण ने द्वाराहाट तथा मेजबान महाविद्यालय ने पिथौरागढ़ को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। निर्णायक के रूप में डॉ0 गणेश धपोला, डॉ0 राजेंद्र नेगी, डॉ0 मनमोहन, प्रदीप जोशी, चंद्रा पांडे,डीएस पुजारी सहयोग कर रहे हैं। मेजबान महाविद्यालय के टीम मैनेजर डॉ0 रुचिर जोशी व विभिन्न महाविद्यालय के टीम मैनेजर डॉ0 अर्जुन सिंह, डॉ0 अशोक कुमार, डॉ0भूपेंद्र बिष्ट, डॉ0दया किशन,डॉ0 सादिर हुसैन अपनी टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम का प्रदर्शन किया

जरूरी खबरें