Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

: पौड़ी बस दुर्घटना में 6 की मौत मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश मृतकों के प्रति गंभीर संवेदना जताई

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 12, 2025
पौड़ी बस दुर्घटना में 6 की मौत मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी को दिए आवश्यक निर्देश मृतकों के प्रति गंभीर संवेदना जताई रविवार को पौड़ी दैहलचौरी मोटर मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में मरने वालों की तादाद 6 हो गई है, इससे पूर्व तीन घायलों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक की जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार के दौरान मौत हो गई। श्रीनगर रेफर किए गए 15 घायलों में एक की वहीं उपचार के दौरान मौत हो गई है। अब मरने वालों की कुल संख्या 6 हो गई है। घायलों में कुछ की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला अधिकारी को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। आज रविवार को लगभग 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी जिला अस्पताल की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बेस अस्पताल श्रीनगर को अलर्ट मोड पर रखा हुआ था एंबुलेंस की कमी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आसपास के इलाकों की सभी 108 एंबुलेंस को घटनास्थल पर मंगवा दिया था। इन्हीं एम्बुलेंसों के सहारे घायलों को कम समय में बेस अस्पताल पहुंचाया गया।

जरूरी खबरें