Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रामनगर मे 78 वर्षीय बुज़ुर्ग ने खुद को मारी गोली मौत दो बेटे हैं विदेश में।

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 6, 2025

.रामनगर मे 78 वर्षीय बुज़ुर्ग ने खुद को मारी गोली मौत दो बेटे हैं विदेश में।

रामनगर के ग्राम उमेदपुर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां 78 वर्षीय बुज़ुर्ग रक्सपाल सिंह पूरेवाल ने कथित तौर पर अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।मृतक रक्सपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ उमेदपुर में रहते थे,उनके दो बेटे हैं, जो विदेश में रहते हैं—एक कनाडा और दूसरा अमेरिका में। घर की देखरेख और देखभाल के लिए एक युवक उनके यहां काम करता था।एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पुलिस को आज सुबह सूचना मिली थी कि उमेदपुर निवासी रक्सपाल सिंह ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चलाकर आत्मघाती कदम उठाया है।, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है, इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।घर में काम करने वाले सुभाष ने बताया कि वह सुबह घर के आंगन में एक पेड़ की लोपिंग कर रहा था। पास ही मृतक की पत्नी बैठी थीं। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। वह तुरंत घर के अंदर दौड़ा जहां देखा कि रक्सपाल सिंह ने खुद को गोली मार ली थी। इसके बाद उसने शोर मचाया और पड़ोसियों को सूचना दी।पड़ोसी परमजोत सिंह ने बताया कि रक्सपाल सिंह कुछ समय से डिप्रेशन की दवाएं ले रहे थे। उन्होंने अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी।फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या थी यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

जरूरी खबरें