रिपोर्ट :जगदीश जोशी : बाराकोट में किसान दिवस का हुआ भव्य आयोजन ब्लॉक प्रमुख ने किया शुभारंभ
Laxman Singh Bisht
Mon, Dec 29, 2025
बाराकोट में किसान दिवस का हुआ भव्य आयोजन
जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट में आज दिनांक 29 दिसंबर को विकासखंड सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला मुख्य उद्यान अधिकारी हरीश लाल कोहली रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बाराकोट श्रीमती सीमा आर्या एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी बाराकोट अवनीश कुमार उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरीश कुमार, जिला पंचायत सदस्य फर्तोला योगेश जोशी जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रैगांव भवान कालाकोटी तथा तहसीलदार लोहाघाट मोईउद्दीन मंच पर उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र से श्रीमती गायत्री देवी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।किसान दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, सिंचाई विभाग तथा एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में 9 जनप्रतिनिधियों सहित कुल 25 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।उपस्थित अधिकारियों में कृषि विभाग से एडीओ अभिषेक, उद्यान विभाग से एडीओ सुनील नाथ, पशु चिकित्सा विभाग से डॉ. एस. के. सिंह, सिंचाई विभाग से जेई आदित्य सगटा एवं हर्ष सोराड़ी, सहकारिता विभाग से एडीओ शंकर सिंह, दुग्ध विकास विभाग से ललित सिंह कोटियाल तथा एनआरएलएम से श्रीमती दीपा राय शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान कृषकों की कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं प्रसार किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक कृषि अधिकारी विजय शर्मा द्वारा किया गया।आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया। कृषि फसल उत्पादन में जगदीश चंद्र (पुत्र श्री लाल सिंह), उद्यान सब्जी उत्पादन में विकास मेहता (पुत्र गणेश मेहता), मत्स्य पालन में प्रकाश राम (पुत्र प्रह्लाद राम) तथा पशुपालन/दुग्ध उत्पादन में सुरेश सिंह (पुत्र लाल सिंह) को सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कुल 107 कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कृषकों को लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चमोली जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री कार्यक्रम से भी जोड़ा गया, जिसका शुभारंभ कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री, भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान व सीएम धामी द्वारा किया गया।