Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: चंपावत:सैन्दर्क में चल रही गौ भागवत कथा में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 15, 2023
  चंपावत के सैन्दर्क रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् गो भागवत कथा के छठे दिन पीएलबी गोविंद सिंह महर व उनकी पत्नी के साथ 12 जोड़ें पति पत्नी ने व्रत कर भगवान नारायण की पूजा अर्चना आराधना की कुल पुरोहित ब्राह्मण श्री गणेश जोशी और अमित जोशी द्वारा विधि विधान से पूजा करवाई मंत्र उच्चारण के साथ गोत्र नाम के साथ सभी देवी देवताओं की पूजा की उसके बाद हरि ओम नारायण और लक्ष्मी जी की आरती की , प्रतिदिन 9:00 से 11:00 बजे तक पूजा-अर्चना की जाती है उसके बाद 1:00 बजे से कथा प्रारंभ की जाती है , पीएलवी गोविंद सिंह ने बताया कथावाचक पंडित आचार्य तारा दत्त जोशी के द्वारा कथा सुनाई जाएगी कल भगवान के जन्म के बारे वर्णन किया गया गया था आज कथा में भगवान का नामकरण किया जाएगा उसके बाद ब्रज की कथा सुनाई जाएगी रामलीला मंच संदर्क (सिप्टी) क्षेत्र की जनता के द्वारा सहयोग किया जा रहा है, प्रत्येक दिन क्षेत्र के 5 से 10 जोड़े पति पत्नि उपवास कर भगवान की पूजा आराधना के साथ कथा सुन रहे हैं और क्षेत्र के हजारों व्यक्ति दर्शन के साथ कथा सुनने आ रहे हैं क्षेत्र के बाहर से भी भक्तों का तांता लगा हुआ है कथा सुनने के लिए आ रहे हैं भागवत कथा में सभी ग्राम वासियों सहयोग कर रहे हैं

जरूरी खबरें