रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : रूद्रपुर पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइको में लगी भीषण आग।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jun 7, 2026
रूद्रपुर पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइको में लगी भीषण आग।
ऊधम सिंह नगर पुलिस लाइन में खड़ी सीज और लावारिस बाइको में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक कई वाहनों को चपेट में ले लिया। धुंआ और आग की तेज लपट देखकर पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट हाथों में पानी की बाल्टी लेकर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पहुचे दमकल के दो वाहनो ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 35-40 सीज बाइक जल गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।