रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस में लगी भीषण आग बाल बाल बचे यात्री व रोडवेज कर्मी
Laxman Singh Bisht
Thu, Jan 1, 2026
लोहाघाट से देहरादून जा रही रोडवेज बस में लगी भीषण आग बाल बाल बचे यात्री व रोडवेज कर्मी
डोईवाला के लाल तप्पड़ में हुआ हादसा।
लोहाघाट से देहरादून जा रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस (UK 07PA 4232) में साल के पहले ही दिन आज सुबह 4:00 बजे डोईवाला के लाल तप्पड़ में अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें बस पूरी तरह जलकर राख हो गई है। बस के चालक पूरन सिंह सामंत, परिचालक गजेंद्र त्रिवेदी व रोडवेज कर्मी महिपाल सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। जिस कारण बस में सवार 14 से 15 यात्रियों की जान बाल बाल बच गई।सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड और लाल तप्पड़ पुलिस मौके पर पहुंची। घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है । हादसा डोईवाला के लाल तप्पड़ साईं मंदिर के पास हुआ ।
चालक परिचालक के मुताबिक तकनीकी खामी के चलते बस में अचानक आग लगी। कुल मिलाकर साल के पहले दिन एक भीषण हादसा होने से बाल बाल बच गया। बस में अचानक आग कैसे लगी यह तो जांच का विषय है। बसो की कमी से जूझ रहे लोहाघाट डिपो में एक बस की और कमी हो गई है। गनीमत रही हादसे में किसी की जान नहीं गई।

