Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश :शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार की सड़क दुर्घटना मौत। खाई में गिरी स्कॉर्पियो

चंपावत:पाटी में आधी रात को दुकान मे आग लगाने की कोशिश। पुलिस जुटी जांच मे

अल्मोड़ा:दामाद ने ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट। बेटी और दामाद फरार

लोहाघाट:ओवर स्पीड और लापरवाही बन रही है दुर्घटना का कारण। बापरू मे कलमठ में घुसी कार।

लोहाघाट:आदर्श चंपावत के लोहाघाट विधानसभा के सड़क विहीन शील गांव की दर्द भरी पुकार क्या हम भारत के नागरिक नहीं हैं

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: अल्मोड़ा:डीएम ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आबकारी निरीक्षक को किया निलंबित

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 23, 2024
डीएम ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आबकारी निरीक्षक को किया निलंबित जिला निर्वाचन अधिकारी अल्मोड़ा डीएम विनीत तोमर ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-3, भिक्यासैण, अल्मोडा बलजीत सिंह के विरूद्ध निर्वाचन के दृष्टिगत तथा विधि के अधीन निर्देशों की अवज्ञा के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 एव भारतीय दण्ड संहिता 1860 की सुसंगत धाराओं में अपराध/अभियोग पंजीकृत किये जाने के क्रम में कोतवाली अल्मोडा में बलजीत सिंह के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता की अवधि में अपने कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में एफ०आई०आर० दर्ज की गई है। उन्होंने ने बताया कि आबकारी निरीक्षक, भिक्यासैण, अल्मोडा को आदर्श आचार संहिता की अवधि में अपने कर्तव्यों/दायित्वों के विपरीत उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना, अपने कार्यों से उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना अनुपस्थित रहने का उल्लेख करते हुए निलम्बन किये जाने की प्रबल संस्तुति कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड से की गई थी। आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-3, भिक्यासैण, अल्मोडा के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 से सम्बन्धित कार्यों के प्रति लगातार उदासीनता बरती जा रही है तथा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहने के कारण शासकीय दायित्वों के निर्वहन में चूक करने से राजकीय कार्य प्रभावित हुए है, जिसके लिए आबकारी निरीक्षक को निलम्बित किये जाने की संस्तुति की गई है। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 आदर्श आचार संहिता के प्रभावी रहने के दौरान आबकारी निरीक्षक के द्वारा अपने कर्तव्यो/दायित्वों का निर्वहन नहीं किया गया है एवं कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 के नियम-3 के उप नियम (एक व दो) में दिये गये प्राविधानों के तहत प्रथम दृष्टया उनको दोषी पाया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस क्रम में आबकारी आयुक्त उत्तराखंड द्वारा आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-3 भिक्यासैण को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की है। निलम्बन की अवधि के दौरान आबकारी निरीक्षक को कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड देहरादून से सम्बद्ध किया गया है। निलम्बन की अवधि के दौरान आबकारी निरीक्षक को वित्तीय नियमसंग्रह खण्ड-2. भाग-2 से 4 के मूल नियम-53 के प्राविधानों के अन्तर्गत जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा।

जरूरी खबरें