Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट/चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध।20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर दवा व्यापारियों का डीएम को ज्ञापन

लोहाघाट:सीएम घोषणा पर तेज़ी से अमल पर्यावरण मित्रों हेतु लोहाघाट में आवास निर्माण को मिली रफ्तार

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं का उज्जवला गैस कनेक्शन को टनकपुर स्थानांतरित करने की मांग डीएम को ज्ञापन

चंपावत:चीड़ के जंगलों से निकला रोजगार भिंगराड़ा की महिलाओं ने आंचल डेयरी को भेजी पहली ब्रिकेट खेप

लोहाघाट:डीएम के आदेश के बावजूद नहीं भरे गए एनएच के गड्ढे डीएम के आदेशों की अवहेलना करते एनएच के अधिकारी।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा:सल्ट में मिले जैलेटिन ट्यूब मामले का पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 25, 2025

सल्ट में मिले जैलेटिन ट्यूब मामले का पुलिस ने किया खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार दिनांक20/21.11.2025 को अल्मोड़ा जिले के थाना सल्ट क्षेत्र में रा0उ0मा0वि0 डभरा के पास झाड़ियों के पास खुले स्थान से 161 जैलेटन ट्यूब मिली थी। मामले मे पुलिस द्वारा थाना सल्ट में मु0अ0स0-19/2025 धारा 4(क) विस्फोटक पदार्थ अधि0 /288 बीएनएस बनाम अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पिंचा के द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल हरबन्स सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में जनपद स्तर पर अलग-अलग 04 टीम गठित की तथा बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वाड, स्थानीय व आसपास के थाना पुलिस, एलआईयू व आईआरबी को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। गठित टीमों के सयुंक्त प्रयासों से आज दिनांक 25.11.2025 को अभियुक्त प्रशान्त कुमार विष्ट को गिरफ्तार किया गया सूत्रों के मुताबिक आरोपी चंपावत जिले का रहने वाला है। पूछताछ मे अभियुक्त ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 03 किमी0 लम्बी रोड निमार्ण का कार्य लिया था। उस दौरान नजदीकी गांव में किराये का कमरा लेकर रहता था। निर्माणाधीन रोड में चट्टान आने से वर्ष 2018 में उसके पार्टनर लवी ने किसी से बात की तथा वह इन जैलेटिन ट्यूब को लाया था। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों के सम्बन्ध में अभियुक्त से जानकारी जुटाई जा रही है। जैलेटिन ट्यूब/विस्फोटक पदार्थ घटनास्थल पर कैसे पहुंचा 06-07 वर्ष तक कमरा खाली न करने पर जून 2025 को मकान मालिक हिम्मत सिंह ने किरायेदार से सम्पर्क किया लेकिन अभियुक्त नहीं आया।तत्पश्चात् उसके द्वारा बताया गया कि कमरे का ताला तोड़ कर कमरे की सफाई कर लें। मकान मालिक द्वारा मजदूरों से उक्त कमरे की सफाई कराकर सभी सामग्री को झाड़ियों में फैंक दिया गया। मकान मालिक को उक्त जैलेटिन ट्यूब के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस टीम मे विनोद जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट, निरीक्षक भुवन जोशी, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा अजेंद्र प्रसाद थानाध्यक्ष देघाट / विवेचक, कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष सल्ट, अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष भतरौजखान, संजय जोशी, चौकी प्रभारी भिकियासैन, दिनेश नाथ महन्त, थानाध्यक्ष दन्या,-अ0उ0नि0 लोमेश कुमार, थाना सल्ट,अ0उ0नि0 लखविंदर सिंह, थाना सल्ट,-कानि0 सुरेन्द्र सिंह, थाना सल्ट,कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़,कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 इरशाल उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा,हेड कानि0 अवधेश कुमार, एसओजी अल्मोड़ा,कानि0 गणेश पाण्डे, एसओजी अल्मोड़ा ,कानि0 चन्दन सिंह, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

जरूरी खबरें