Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

सूचना

: जम्मू कश्मीर में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 5 जवान शहीद 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 4, 2025
जम्मू कश्मीर में खाई में गिरा सेना का ट्रक, 5 जवान शहीद जम्मू कश्मीर से समूचे देशवासियों के लिए आज शनिवार को एक दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां सेना का वाहन सड़क से फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा जिसके चलते पांच जवान शहीद हो गए पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की विस्तृत जानकारियां जुटाई जा रही है। वही हादसे के अन्य कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आज शनिवार 4 जनवरी को जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले से सेना का वाहन पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रक से होते हुए बहनोई इलाके की तरफ जा रहा था तभी जैसे ही वाहन दोपहर को वुलर व्यूप्वाइंट के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसके चलते 5 जवान घायल हो गए जैसे ही इसकी सूचना अन्य जवानों को मिली तो वो तुरंत घायल जवानों की मदद के लिए पहुंचे और उन्होंने घायलों को बांदीपोरा के चिकित्सालय भेजा जहाँ पर डॉक्टर ने 4 जवानों को मृत घोषित कर दिया था जबकि गंभीर रूप से एक घायल जवान को उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है जहां जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काफिले में छह गाड़ियां थी जिनमें से एक एसके पायीन इलाके में हादसे का शिकार हुई है। बताया जा रहा है की रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है जहां पुलिसकर्मी व सुरक्षा बल की टीम तैनात है।

जरूरी खबरें