रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर की 134वीं जयंती
Laxman Singh Bisht
Sun, Apr 6, 2025
लोहाघाट में धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर की 134वीं जयंती
आज रविवार को लोहाघाट के गोरखा नगर के जन मिलन केंद्र में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहब डाॅ0 भीम राव अम्बेडकर की 134 वीं जयन्ती को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक वार्ड सभासद श्रीमती आरती देवी की अध्यक्षता एंव शेखर गोरखा के संचालन में की गई बैठक में सभी लोगो ने अपने अपने विचार व सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में कार्यक्रम को इस बार नगर पालिका सभागार में आयोजित करने तथा स्टेशन बाजार से खड़ी बाजार होते हुए नगर पालिका तक एक रैली निकालने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में कहा गया कि बाबा साहब को वंचित व शोषित समाज के उत्थान व योगदान के लिए हमेशा याद किया जायेगा। उक्त समाज के सभी लोगों से इस महान विभूति के जन्म दिवस को मनाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गाँव गाँव व सभी कर्मचारी वर्ग से सम्पर्क स्थापित करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिक्षक राम प्रसाद कालाकोटी ,सहायक अभियन्ता गोपाल कालाकोटी, पूर्व सभासद भुवन बहादुर ,शिक्षक पवन बहादुर, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कालाकोटी, सचिन गोरखा ,शिवम सार्की , तीलू रोतेली पुरस्कार से सम्मानित सीमा देवी ,रविन्द्र सार्की ,विजय बहादुर, शरद ,रोबिन, अन्नू ,सोहित ,मदन मोहन ,मूलनिवासी जिलाध्यक्ष अमित कुमार ,अजय गोरखा विनय सार्की आदि लोगों ने अपने विचार रखें।