Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा:राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों से मिले डीएम व एसपी राहत शिविरों का लिया जाएजा

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

..राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों से मिले डीएम व एसपी राहत शिविरों का लिया जाएजा

राहत शिविर बने सुरक्षित आश्रय, संपत्ति भी रहे सुरक्षित: डीएम मनीष कुमारजिले लगातार हो रही वर्षा से प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए छीनीगोठ राहत शिविर का जिलाधिकारी मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मंगलवार देर शाम स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने राहत शिविर में ठहरे परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याओं औरआवश्यकताओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से वार्ता कर उपजिलाधिकारी आकाश जोशी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहत शिविर में ठहरे परिवारों को घर जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी परिवार को असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की जिम्मेदारी केवल राहत शिविर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रभावित परिवारों की संपत्ति को सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी है। इसके लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य, शौचालय एवं बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और सम्बन्धित विभागों को व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद के लिए तत्पर है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त व्यवस्था भी तुरंत की जाएगी।पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि शिविर में रह रहे सभी परिवार सुरक्षित वातावरण में रहें, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी सहित राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें