Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:लड़ीधुरा के जंगलो में लगी भीषण आग बन संपदा को पहुंचा भारी नुकसानरात भर धधकता रहा जंगल

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 3, 2025

ग्रामीणों व बन कर्मियों की लाख कोशिश के बावजूद नहीं बुझ पाई आग। रात भर धधकता रहा जंगलगर्मी बढ़ने के साथ-साथ जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।बुधवार की रात चंपावत जिले के बाराकोट के लड़ीधुरा के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने जंगल के बहुत बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया और जंगल धू धू कर जलने लगे। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर रेंजर राजेश जोशी के निर्देश पर रात मे ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत व जान जोखिम में डालने के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया परंतु रात में चली तेज हवाओं ने एक बार फिर से आग को भड़का दिया जिस कारण एक बार फिर से जंगल धू धू कर जलने लगे।लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया इस आग से जंगल को नुकसान पहुंचता देख लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के सदस्य आग बुझाने के लिए पहुंचे। परंतु तेज हवाओं एवं जंगल की आग की विकराल लपटों के कारण किसी ने भी आग बुझाने की हिम्मत नहीं की । जिस कारण जंगल पूरी रात जलते रहे जिससे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया एवं वन संपत्ति को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आज गुरुवार को आग शांत हो गई है।

जरूरी खबरें