Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाराकोट:सिविल बन पंचायत रेघाड़ी में चीड़ के पेड़ों का धड़ल्ले से हो रहा अवैध कटान वन विभाग खामोश।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 6, 2025

सिविल बन पंचायत रेघाड़ी में चीड़ के पेड़ों का धड़ल्ले से हो रहा अवैध कटान वन विभाग खामोश।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के सिविल बन पंचायत रेघाड़ी में चीड़ के पेड़ों का अवैध कटान जोरों में चल रहा है। रेघाड़ी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया हड़लेख बुरौला जाने वाली सड़क के किनारे चीड़ के काटे गए पेड़ पड़े हुए हैं। जिसकी सूचना वन विभाग व बन सरपंच को दे दी गई है। मोहन सिंह ने कहा क्षेत्र में चीड़ के पेड़ों का अवैध कटान लंबे समय से चल रहा है ।उन्होंने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है सिर्फ जांच का आश्वासन दिया जाता है। जबकि क्षेत्र में अंधाधुंध चीड़ के पेड़ों का कटान चल रहा है। मोहन सिंह ने डीएफओ चंपावत व बन क्षेत्राधिकारी काली कुमाऊं रेंज से चीड़ के पेड़ों के अवैध कटान को रोकने तथा आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।अब देखना मामले में वन विभाग के अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं ।विभाग द्वारा 5 जून को बड़े जोर-शोर से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया है। मामले में वन क्षेत्राधिकारी काली कुमाऊं रेंज से संपर्क नहीं हो पाया।

जरूरी खबरें