Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:राजकीय इण्टर कॉलेज मऊ में भारतीय भाषा समर कैम्प 2026 का समापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 2, 2026

राजकीय इण्टर कॉलेज मऊ में भारतीय भाषा समर कैम्प 2026 का समापनचंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के राजकीय इण्टर कॉलेज मऊ में आयोजित ग्रीष्मकालीन सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैम्प–2026 का समापन आज दिनांक 02 जून 2026 को खेल प्रतियोगिताओं, पुरस्कार वितरण तथा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।विद्यालय के प्रधानाचार्य शमशाद अली ने समर कैम्प के सफल आयोजन हेतु सभी शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए समर कैम्प में प्राप्त ज्ञान, कौशल एवं अनुभवों को अपने जीवन में अपनाकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि दिनांक 27 मई 2026 से 02 जून 2026 तक आयोजित इस सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैम्प में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कैम्प के दौरान शिक्षक ऋतेश कुमार वर्मा, नवीन चन्द्र जोशी, रीतू गोस्वामी, अंजू फर्त्याल, जनार्दन प्रसाद, जगदीश चन्द्र जोशी, स्निग्धा कन्याल, सतीश चन्द्र गहतोड़ी तथा राजेन्द्र नाथ द्वारा प्रतिदिन निर्धारित विषयों पर व्याख्यान, शैक्षिक गतिविधियाँ एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अनेक नई एवं उपयोगी जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।समर कैम्प के सफल संचालन में विद्यालय के कर्मचारी कमल कुमार भट्ट, सुरेश लाल एवं प्रताप सिंह द्वारा प्रतिदिन विशेष सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

जरूरी खबरें