Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:नौमान के हीरा बल्लभ ने मछली पालन से बदली तकदीर। ग्राम प्रधान का मिला साथ

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 23, 2025

नौमाना के हीरा बल्लभ ने मछली पालन से बदली तकदीर।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नौमाना गांव के उन्नत शील किसान हीरा बल्लभ तिवारी ने मछली पालन में मिसाल पेश की। तिवारी ने आज से 2 वर्ष पूर्व कृषि विभाग के सहयोग से गांव में मछली तालाब का निर्माण कराया था ।जिसमें प्रथम वर्ष में उनके द्वारा आधा कुंतल मछली का उत्पादन किया गया तथा इस वर्ष उनके द्वारा एक कुंतल से अधिक मछलियां बेचकर अपनी आजीविका में विस्तार किया है ।नौमाना ग्राम प्रधान संजय जोशी ने बताया तिवारी को देखकर गांव के अन्य किसान भी मछली पालन , सब्जी उत्पादन और दुग्ध उत्पादन कर अपनी आजीविका चला रहे है। गांव किसानों ने बताया ग्राम प्रधान संजय जोशी के द्वारा पिछले 10 वर्षों से उन्हें हर प्रकार का सहयोग किया जा रहा है जिस कारण आज वह इस मुकाम पर पहुंचे है। युवा ग्राम प्रधान संजय जोशी के नेतृत्व में आज नौमान एक आदर्श गांव बनने की दिशा में अग्रसर है।

जरूरी खबरें