Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:निर्मल नाथ बने बाराकोट ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष। तीन मतों से जीत की हासिल।

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 29, 2025

निर्मल नाथ बने बाराकोट ब्लॉक ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष। तीन मतों से जीत की हासिल।चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद सभी ग्राम पंचायतो का गठन होने के बाद सभी ग्राम पंचायते अस्तित्व में आ चुकी है । आज सोमवार को ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम प्रधान संगठन की कार्यकारिणी के गठन के लिए ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। मतदान प्रक्रिया में ब्लॉक के सभी 45 ग्राम प्रधानों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें बिसराड़ी के ग्राम प्रधान निर्मल नाथ गोस्वामी व बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फरर्याल ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। मतदान बाराकोट विकासखंड कार्यालय में मतदान अधिकारी डीपीओ सुनील कुमार गुप्ता की देखरेख में किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से हुए मतदान के बाद मतगणना की गई जिसमें कुल 45 वोट पड़े। जिसमें 24 मत पाकर निर्मल नाथ गोस्वामी ग्राम प्रधान बिसराडी को ग्राम प्रधान संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया ।वहीं बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल को 21 वोट पड़े। ग्राम प्रधान संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर सभी ग्राम प्रधानों ने निर्मल नाथ गोस्वामी को बधाई दी ।बधाई देने में नवीन जोशी ,संजय जोशी ,विनोद सिंह अधिकारी ,गंगा दत्तं पंत ,प्रकाश चंद्र गडकोटी ,मनीषा विश्वकर्मा, पंकज, सम्राट, रेनू अधिकारी, हरीश तिवारी ,ललित प्रसाद, जितेंद्र सिंह बोहरा ,पूजा आर्या ,ललिता पुनेठा ,दीपक भंडारी, दीपक सिंह ,गोपाल सिंह ,भुवन सिंह आदि लोगों ने शुभकामना दी।

जरूरी खबरें