Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक का कार्यकाल सबसे बुरा 4: 50 साल तक जनता के बीच से रहे नदारद: आनंद अधिकारी ।

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट :रा0 शिक्षक संघ ने बाराकोट मे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिया धरना।

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

रा0 शिक्षक संघ ने बाराकोट मे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिया धरना।

मांगों को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को सोपा ज्ञापन।बाराकोट (चम्पावत), 25 अगस्त।राजकीय शिक्षक संघ, विकासखंड बाराकोट ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ शामिल हुए।संघ ने बताया कि 18 अगस्त से प्रदेशभर में शिक्षक अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। संगठन ने सरकार को आगाह किया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सतीश गहतोड़ी ने की तथा संचालन ब्लॉक मंत्री नवीन सिंह बिष्ट एवं दुर्गेश जोशी ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य शमशाद अली, गिरीश चन्द्र जोशी, ब्लॉक कार्यकारिणी पदाधिकारी पंचदेव पाण्डे, दीपा पाण्डे, दीपक जोशी, रितेश वर्मा, खिलानंद जोशी,पारस जुकरिया , आशीष ओली, रमेश चन्द्र जुकरिया, विद्याधर जोशी, राजकुमार पाण्डे, हरीश पाण्डे, रंजीत राणा, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, जानकी चतुर्वेदी, शिवशंकर भट्ट, प्रकाश टम्टा सहित कुल 140 शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और सरकार से जल्द समाधान की अपील की।

जरूरी खबरें