Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:विश्व पर्यावरण दिवस पर मां लड़ीधुरा मंदिर परिसर में ग्रामीणों ने किया वृक्षारोपण ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 5, 2025

एक पेड़ मां के नाम अभियान में ग्रामीणों व मातृ शक्ति ने दिया अपना अमूल्य सहयोग। प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लड़ीधुरा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और हरित वातावरण को बढ़ावा देना था। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की टीम ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम को विशेष रूप से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जो न केवल पर्यावरणीय जागरूकता को बल देता है बल्कि मातृभूमि और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का भाव भी जगाता है।इस पुनीत प्रयास में ग्राम सभा पम्दा की मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने पौधों को 'माँ' का स्वरूप मानते हुए श्रद्धा एवं संकल्प के साथ उनका रोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। यह भागीदारी इस बात का प्रमाण थी कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की साझेदारी से ही संभव है।कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिष्ठित पुरोहित सूरज जोशी की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमा प्रदान की। उन्होंने वृक्षारोपण कर न केवल अपनी भागीदारी निभाई बल्कि उपस्थित जनसमूह को भी प्रकृति पूजन के महत्त्व को समझाया। उन्होंने कहा, “वृक्ष लगाना एक धार्मिक कर्तव्य की तरह है, जो हमें पृथ्वी को संरक्षित रखने की प्रेरणा देता है।”इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी योगेश जोशी ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए 'एक पेड़ माँ के नाम' के आह्वान को गांव-गांव तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को केवल एक दिन का आयोजन न मानकर, इसे एक दीर्घकालिक जनांदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बच्चे सम्मिलित हुए और सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि प्रकृति की रक्षा ही जीवन की रक्षा है। यह आयोजन पर्यावरण के प्रति जागरूक समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।कार्यक्रम में योगेश जोशी , एडीओ सहकारिता दीपक चुफाल ,सचिव डिगर चंद , कौस्तुभ अधिकारी ,अजय मेहरा ,सूरज जोशी, बची राम जोशी, गोकुल जोशी ,आरती जोशी ,शीला जोशी ,पवन जोशी ,सचिन, खीमा जोशी ,अंकिता जोशी आदि अनेक लोगों ने वृक्षारोपण किया ।

जरूरी खबरें