Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी (बाराकोट) : बाराकोट:आउटसोर्स कर्मी युवा सुंदर से अधिकारी के निधन पर बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर।

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 4, 2025

..युवा सुंदर सिंह अधिकारी के निधन पर बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर।

चंपावत जिले के विकास खण्ड बाराकोट के ग्राम पंचायत चुयरानी तोक पुनई निवासी युवा सुंदर सिंह अधिकारी उर्फ सोनू पुत्र भुपाल सिंह अधिकारी उम्र 32 वर्ष का इलाज के दौरान निधन हो गया है। सुंदर सिंह अधिकारी आउटसोर्स से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कफला विकासखंड पाटी में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत थे ।जिनका बरेली के राम मूर्ति अस्पताल में निधन हो गया ।सुंदर सिंह को सर में दर्द के चलते परिजन उन्हें जिला अस्पताल चंपावत ले गए । डॉक्टरों के द्वारा उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। जिनका बुधवार की रात इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है ।मृतक के दो बच्चे हैं जिसमें लड़का कक्षा 12 व लड़की कक्षा 10 में अध्यनरत हैं। इस दुखद घटना से पूरे बाराकोट क्षेत्र में शोक की लहर है ।उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार को रामेश्वर घाट में किया जाएगा । सुंदर सिंह के निधन पर ग्राम प्रधान चुयरानी विनोद सिंह अधिकारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी ,मंडल अध्यक्ष राकेश बोहरा ,पूर्व जेस्ट प्रमुख नंदा वल्लभ बगोली, दीपेंद्र सिंह अधिकारी ,ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ,व्यापार संघ अध्यक्ष संजय वर्मा सहित कई लोगों ने दुख व्यक्त किया है।

जरूरी खबरें