Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: बाराकोट की मानसी योगासन में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिभाग 

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 20, 2024
बाराकोट की मानसी योगासन में राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी प्रतिभाग बाराकोट विकास खण्ड की 20 वषोॅय मानसी बर्मा का चयन उडीसा के भुबनेश्वर में होने जा रही योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ मानसी के चयन पर पूरे बाराकोट क्षेत्र में खुशी की लहर है। बाराकोट के फरतोला निवासी मानसी बर्मा अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना यूनिवर्सिटी मे अध्यनरत है योगासन की तृतीय वर्ष की छात्रा मानसी बर्मा पुत्री हरीश लाल वर्मा उड़ीसा भुवनेश्वर में अपनी टीम के साथ योगासन में प्रतिभाग करने जा रही है , मानसी वर्मा योगासन में कुमाऊं विश्वविद्यालय की और से अपनी प्रतिभा को उड़ीसा भुवनेश्वर में प्रदर्शित करेगी प्रतिभाशाली मानसी 20 वर्ष की उम्र में तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर में योगासन में अपनी 9 सदस्य टीम के साथ अपनी प्रतिभा दिखाएंगी मानसी का विश्वविद्यालय टीम में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है मानसी का टीम में चयन होने पर क्षेत्र की जनता ने उन्हें शुभकामनाएं दी है लोगों ने कहा मानसी ने पूरे क्षेत्र व चंपावत जिले का नाम रोशन किया

जरूरी खबरें