Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

: बाराकोट:सलना इजड़ा पेयजल लाइन ध्वस्त गांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार जल संस्थान नहीं ले रहा संज्ञान 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 13, 2024
सलना इजड़ा पेयजल लाइन ध्वस्त गांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार जल संस्थान नहीं ले रहा संज्ञान बीते दिनों क्षेत्र में हुई बारिश से बाराकोट ब्लाक की सलना ईजड़ा पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है जिस कारण ईजड़ा गांव में पेयजल के लिए पिछले 10 दिनों से हाहाकार मचा हुआ है शनिवार को ईजड़ा के युवा ग्राम प्रधान कमल सिंह ने बताया गांव की पेयजल लाइन को ध्वस्त हुए 10 दिन बीत चुके हैं जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद अभी तक जल संस्थान के द्वारा पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया गया कमल सिंह ने बताया अब तो क्षेत्र के जल संस्थान के अभियंता के द्वारा फोन तक नहीं उठाया जा रहा है उन्होंने कहा पेयजल के लिए गांव के ग्रामीण परेशान है पर विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है उन्होंने डीएम चंपावत व एसडीएम लोहाघाट से मामले का संज्ञान लेते हुए पेयजल लाइन को दुरुस्त करने की मांग की है वही ग्रामीणों में जल संस्थान के खिलाफ काफी आक्रोश है

जरूरी खबरें