Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लोहाघाट:17 जुलाई को दिगालीचौड़ में लगेगा विशाल हरेला मेला 

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 15, 2023
17 जुलाई को दिगालीचौड़ में होगा विशाल हरेला मेला विकास खंड लोहाघाट में बिंडातिवारी के दिगालीचौड़ में दो दिवसीय हरेला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम कार्यालय और पंचेश्वर कोतवाली पुलिस को ज्ञापन दिया। बिंडा तिवारी के ग्राम प्रधान देवेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय और पंचेश्वर कोतवाली पुलिस में ज्ञापन देकर बताया कि दिगालीचौड़ में हर साल की तरह इस बार भी दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को मुख्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान हजारों श्रद्धालु बिंडातिवारी गांव से देवडांगर डोले के साथ ब्रह्म्म देवता मंदिर तक आते हैं। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए। इसके साथ उन्होंने बताया कि मेले के रास्ते में पेयजल की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने उन्होंने मेले में सुरक्षा, पानी की व्यवस्था के लिए टेंक और सड़क आदि व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग उठाई।

जरूरी खबरें