रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
Laxman Singh Bisht
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।

अस्पताल में बांटे फल राम मंदिर में भजन कीर्तन कर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र के लिए की प्रार्थना।

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस प्रदेश में काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। तो वही चंपावत जिले के लोहाघाट में भी भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया। लोहाघाट में नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने अस्पताल में मरीजो व उनके तीमारदारों को फल बांटे तथा उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। इसके बाद भाजपा नेताओं के द्वारा राम मंदिर लोहाघाट में भजन कीर्तनों का आयोजन किया तथा भगवान श्री राम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी उम्र की कामना करते हुए प्रार्थना की। भाजपा नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड ने विकास के नए आयामो को छुआ है विशेष कर चंपावत जिले में। भाजपा नेताओं ने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। कहा मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में कई जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, गोविंद बोहरा, पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गढ़कोटी,पंडित मदन कलोनी, जीवन गहतोड़ी, हरीश अधिकारी, नरेश फर्त्याल, पंकज ढेक, लोहित खोलिया,बसंत पगरिया,श्रीमती सुषमा फर्त्याल , चंद्रकला महरा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:अनुपयोगी सरकारी परिसम्पत्तियों का होगा जनहित में उपयोग डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों के साथ 24 सितम्बर को होगी बैठक, जनपद के विकास को लेकर लिए जाएंगे सुझाव
चम्पावत का ऊर्जा ढांचा होगा मजबूत बनबसा में 220 करोड़ रूपये से बन रहा जीआईएस उपसंस्थान
लोहाघाट:37.19 करोड़ रूपये से बन रहा केंद्रीय विद्यालय भवन का 99 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का मिलेगा विद्यार्थियों को लाभ
चंपावत:पं. दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत चम्पावत से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रथम दल रवाना
लोहाघाट:वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान। जनता को दिया स्वच्छता का संदेश।
चंपावत:23 से 25 सितंबर तक आयुर्वेद विभाग के द्वारा आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र में लगाया जाएगा विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर।
चंपावत:पूर्व जिला सूचना अधिकारी स्वर्गीय गिरिजा शंकर जोशी की बारहवीं पर सूचना कार्यालय में शोक सभा, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लोहाघाट महाविद्यालय में 29 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव। 23 सितंबर को लगेगी आचार संहिता। छात्राओं के लिए 50% आरक्षण लागू।
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।