Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया बट सावित्री व्रत महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना ।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 26, 2025

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया बट सावित्री व्रत महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना ।लोहाघाट मे सोमवार 26 मई को वट सावित्री व्रत को महिलाओं ने काफी धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधानों में सज धज कर पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए बट सावित्री व्रत को रखा। दोपहर महिलाओं के द्वारा हथरंगिया के सर्वोदय मंदिर में वट वृक्ष की पूजा अर्चना की पंडित प्रकाश पुनेठा के द्वारा समस्त पूजा अनुष्ठान पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न कराए गए। महिलाओं में बट सावित्री व्रत को लेकर काफी जोश नजर आया।पंडित प्रकाश पुनेठा व पंडित मदन कलोनी ने बताया ज्येष्ठ मास की अमावस्या को यह व्रत रखा जाता है।
इस बार वट सावित्री के दिन सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग भी बन रहा है। इसलिए इस दिन व्रत रखना और भी फलदायी रहेगा। पंडित पुनेठा ने कहा हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता इहै। इस दिन विवाहित स्त्रियां अपने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। मान्यता है इस दिन माता सावित्री ने यमराज से अपने पति के प्राण वापस लिए थे तब से सुहागन स्त्रियां बट सावित्री व्रत को रखती हैं। विवाहित स्त्रियां इस दिन वट वृक्ष की पूजा करती हैं वट वृक्ष की लंबी उम्र होने के कारण इस वृक्ष की पूजा की जाती है, जिससे उनके पति की उम्र भी लंबी रहे।इस व्रत से स्त्रियों को अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और संतान-सुख की प्राप्ति होती है।पति की आयु वृद्धि और पारिवारिक सुख-शांति के लिए यह व्रत अत्यंत फलदायी है।यह व्रत मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि का माध्यम है तथा मोक्ष की ओर भी अग्रसर करता है। लोहाघाट के सेरीगैर मे पंडित मदन कलोनी ने पूजा संपन्न कराई तो वही चिड़ियादुंगा में सतीश चंद्र पांडे के आवास व सुई में महिलाओं ने बट सावित्री व्रत की पूजा की ।

जरूरी खबरें