Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा आर्थिक संबल

पाटी:सड़क कटिंग कार्य के चलते ग्रामीण के आवासीय भवन को खतरा अधिशासी अभियंता को ज्ञापन ।

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

सूचना

: लोहाघाट:ब्रेक फेल होने से क्रश बैरियर से टकराई कार 8 लोग घायल

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 10, 2023
ब्रेक फेल होने से क्रश बैरियर से टकराई कार 8 लोग घायल मंगलवार को बनबसा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही अर्टिगा कार संख्या U K 06AL9759लोहाघाट घाट एनएच में प्रकाश होटल के पास अचानक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर क्रश बैरियर से टकरा गई जिसमें दो बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए घायलों को एनएच में यात्रा कर रहे लोगों ने अपने वाहनों के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है वाहन चालक विजय जोशी ने बताया अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए और कार अनियंत्रित हो गई लोगों की जान बचाने के लिए उन्हें कार को क्रश बैरियर से टकराना पड़ा वही घायलों का उपचार कर रही डॉक्टर बीना मलकानी ने बताया सभी घायल खतरे से बाहर हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है घायलों में अरुण कुमार(50) मंजू देवी (45) जिसन ( 36) लक्ष्मी (28 )रियांश( 6) आरती( 18) तथा मोहिनी( 62 )वर्ष घायल हो गए सभी घायल बनबसा के रहने वाले हैं जो अपने रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने पिथौरागढ़ जा रहे थे लेकिन रास्ते में दुर्घटना हो गई अगर क्रस बैरियर नहीं होता तो काफी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी जिसमें जान माल का नुकसान हो सकता था क्योंकि नीचे सैकड़ो फुट गहरी खाई थी वही दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है वही कर के एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई

जरूरी खबरें