Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विद्युत केबल बदलने के कार्य के चलते 27 जून को आदर्श कलोनी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित

लोहाघाट:मऊ चोमेल सड़क के गड्ढे व टूटी हुई सुरक्षा दीवारें दुर्घटनाओं को दे रही दावत।

टनकपुर बूम क्षेत्र में डूबे दूसरे युवा का शव एसडीआरएफ ने शारदा बैराज से किया बरामद।

पिथौरागढ़ में 5 वर्षीय मासूम के अपहरण एवं दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार।

चंपावत:पाटी मे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नेपाली मजदूर मौके पर मौत

सूचना

: लोहाघाट: कोली ढेक मे पिलर से टकराई कार एक व्यक्ति की मौत

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 22, 2024
पिलर से टकराई कार एक व्यक्ति की मौत लोहाघाट के कोली ढेक में मारुति 800 के पिलर से टकराने से कर्णकरायत के रहने वाले समाजसेवी बलवंत सिंह बिष्ट( 62) पुत्र स्वर्गीय जोध सिंह बिष्ट की मौत हो गई उनकी मौत से बिसुंग क्षेत्र में शोक की लहर छा गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम 8:00 बजे के लगभग बलवंत सिंह बिष्ट अपनी मारुति 800 डीएल 6सीसी 1138 से लोहाघाट से कर्णकरायत की ओर जा रहे थे तभी कोली ढेक के पास अचानक कार अभियंत्रित होकर सड़क किनारे पिलर से टकरा गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई वहीं शुक्रवार को सूचना पर पुलिस ने सव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करी जा रही है बलवंत सिंह बिष्ट अपने व्यवहार के चलते बिसुंग क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे उनकी मौत पर पूरे क्षेत्र वासियों ने दुख जताया है मालूम हो बलवंत सिंह बिष्ट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बिष्ट (दान)के पिता है

जरूरी खबरें