Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : प्रा शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ व धमकी देने के आरोप में ब्लॉक प्रमुख सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 15, 2025

प्रा0 शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ व धमकी देने के आरोप में ब्लॉक प्रमुख सहित 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज।राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन चंपावत के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के घर में 14 अगस्त की रात को घुसकर तोड़फोड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिक्षक गोविंद सिंह बोहरा की पत्नी भागीरथी बोहरा की तहरीर पर लोहाघाट थाने में लोहाघाट ब्लॉक के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक व उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह ने बताया तहरीर पर पुलिस ने महेंद्र ढेक ,अमित फर्त्याल, गौतम सिंह, शिवराज सिंह, गिरीश ढेक, दिनेश महरा, देवेंद्र बोरा ,सतीश महरा ,गिरीश महरा ,निर्मल फर्त्याल के खिलाफ 331 (4) 91 351,352 (2) 354 (4 ) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है कहा मामले में विवेचना जारी है विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम 14 अगस्त को महेंद्र ढेक लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख बने और 15 अगस्त को उन पर मुकदमा दर्ज हो गया।

जरूरी खबरें