Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चमोली :देवाल में ढलान में खड़ी इकोस्पोर्ट्र् दुर्घटनाग्रस्त तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 11, 2025

चमोली :देवाल में ढलान में खड़ी इकोस्पोर्ट्दुर्घटनाग्रस्त तीन लोगों की दर्दनाक मौत

चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर राहत एवं आवश्यक कार्रवाई की गई।जानकारी के मुताबिक चौड़ से कुछ लोग मोपाटा मे शादी समारोह में आए थे। वाहन स्वामी नारायण सिंह पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, आयु 52 वर्ष द्वारा अपनी वाहन इकोस्पोर्ट फोर्ड (UP15-BF-9963), को ढलान खड़ा कर हेंडब्रेक लगाया गया था। पुलिस की प्रारंभिक जाँच में किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।दुर्घटना में मोहिनी देवी पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़, आयु 42 वर्ष,बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़, आयु 35 वर्ष, भजन सिंह पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़, आयु 62 वर्ष की मौत हो गई जबकि

ज्योति पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा, आयु 23 वर्ष, खिलाफ सिंह पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़, आयु 65 वर्ष घायल हो गए।दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार पीएचसी देवाल में करने के बाद श्रीनगर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

जरूरी खबरें