Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : 21 सितंबर यूकेएसएससी परीक्षा ड्यूटी का राo शिक्षक संघ का बहिष्कार का ऐलान। डीएम को दिया ज्ञापन।

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 20, 2025

21 सितंबर यूकेएसएससी परीक्षा ड्यूटी का राo शिक्षक संघ का बहिष्कार का ऐलान। डीएम को दिया ज्ञापन। रा0 शिक्षक संघ चंपावत ने कल 21 सितंबर को चंपावत जिले में आयोजित होने जा रही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में परीक्षा ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है। राजकीय शिक्षक संघ चंपावत जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी बहिष्कार को लेकर जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में कहा गया है रा0 शिक्षक संघ उत्तराखंड के आवाहन एवं समय-समय पर मिले निर्देशों के अनुपालन में पूरे प्रदेश में राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड सत प्रसिद्ध प्रतिशत पदोन्नति ,सीधी भर्ती नियमावली निरस्तीकरण ,स्थानांतरण सहित 34 सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलनरत है इस दौरान शिक्षकों के द्वारा छात्र हितों को ध्यान में रखकर शिक्षण कार्य कराया जाएगा परंतु इसके अतिरिक्त कोई भी कार्य नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है । ज्ञापन में कहा गया जनपद चंपावत में दिनांक 21 सितंबर 2025 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रतियोगी परीक्षा होनी है ।जिसमें रा0 शिक्षक संघ का कोई भी सदस्य तथा पूर्व प्रभारी प्रधानाचार्य /प्रधानाध्यापक /शिक्षक शिक्षिका/ प्रतिभाग करने में असमर्थ हैं ।उन्होंने कहा राजकीय शिक्षक संघ के सदस्यो के द्वारा किसी भी प्रकार की ड्यूटी का बहिष्कार किया जाएगा।

जरूरी खबरें