Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत:मेरी योजना पुस्तक” से बढ़ेगी योजनाओं तक पहुँच : विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों को मिली विस्तृत जानकारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 4, 2025

“मेरी योजना पुस्तक” से बढ़ेगी योजनाओं तक पहुँच : विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों को मिली विस्तृत जानकारीविकास भवन सभागार में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, युवा प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में “मेरी योजना पुस्तक” के बारे में व्यापक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने पुस्तक में शामिल शासन की प्राथमिक योजनाओं, लाभार्थी आधारित कार्यक्रमों, ग्रामीण एवं शहरी विकास की पहल, उद्यमिता संवर्धन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रक्रियाओं और संरचना को विस्तारपूर्वक समझाया।सीडीओ ने प्रतिभागियों को यह भी अवगत कराया कि यह पुस्तक आमजन के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका की तरह कार्य करती है, जिससे नागरिक विभिन्न सरकारी योजनाओं तक आसानी से पहुँच सकते हैं, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और विभागीय प्रक्रियाओं को सुगमता से समझ सकते हैं।इस अवसर पर उत्तराखंड पलायन निवारण आयोग के उपाध्यक्ष एस. एस. नेगी, विभिन्न क्षेत्रों के जन प्रतिनिधि समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें