Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:आपदा प्रभावित 16 भवनों के लिए 48 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

Laxman Singh Bisht

Sat, Dec 27, 2025

आपदा प्रभावित 16 भवनों के लिए 48 लाख रुपये की सहायता स्वीकृतमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा मानसून अवधि 2025–26 के दौरान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित जनपद चम्पावत के निवासियों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 05 अगस्त, 2025 के उपरांत जनपद क्षेत्रान्तर्गत प्राकृतिक आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए कुल 16 भवनों के भवन स्वामियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।प्रति भवन ₹3.00 लाख (तीन लाख रुपये) की दर से कुल ₹48.00 लाख की धनराशि प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। यह सहायता सूचीबद्ध 16 भवन स्वामियों के बैंक खातों में शीघ्र हस्तांतरित की जाएगी, जिससे वे अपनी क्षतिग्रस्त संपत्तियों का पुनर्निर्माण कर सकें तथा पुनः सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन चम्पावत द्वारा विस्तृत सर्वेक्षण एवं स्थलीय सत्यापन के उपरांत यह प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था, जिसे राज्य सरकार द्वारा त्वरित स्वीकृति प्रदान की गई है।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने प्रभावित परिवारों से अपील की है कि वे सहायता प्राप्ति हेतु आवश्यक दस्तावेजों को शीघ्र संबंधित कार्यालय में जमा करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को बिना विलंब राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके।

जरूरी खबरें