रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार परिषद उत्तराखंड कुलदीप कुमार ने ली समीक्षा बैठक।
Laxman Singh Bisht
Thu, May 29, 2025
वन पंचायतों की समीक्षा हेतु चम्पावत भ्रमण पर पहुंचे अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार परिषद उत्तराखंड।
अध्यक्ष वन पंचायत सलाहकार परिषद उत्तराखंड कुलदीप कुमार ने आज 29 मई को चम्पावत वन प्रभाग का भ्रमण किया। इस दौरान उनके द्वारा चम्पावत वन प्रभाग के वन पंचायतों से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभागीय वनाधिकारी, चम्पावत द्वारा प्रभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की ।वन पंचायत अध्यक्ष द्वारा ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत मौन पालन तथा जायका योजना के तहत तेजपात वृक्षारोपण (NTFP) के माध्यम से आजीविका संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।समीक्षा बैठक के दौरान चम्पावत जनपद के वन पंचायत संगठन अध्यक्ष द्वारा वनाग्नि सुरक्षा समितियों में वन पंचायत सरपंचों की भूमिका को अधिक प्रभावशाली बनाए जाने एवं वन पंचायत नियमावली में संशोधन किए जाने का सुझाव दिया गया। इस पर अध्यक्ष ने यथासंभव आवश्यक संशोधन किए जाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने प्रत्येक जिले में एक इको-टूरिज्म डेस्टिनेशन एवं वैलनेस सेंटर विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे स्थानीय जनता एवं वन पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और ग्रामीण आजीविका में वृद्धि हो।इसके अतिरिक्त उन्होंने चौड़ी पत्ती वनों के संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे जल स्रोतों का भी संरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख प्रशासक चम्पावत श्रीमती रेखा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्रीमती नेहा सौन सहित समस्त वन क्षेत्राधिकारी, तथा चम्पावत वन प्रभाग के अंतर्गत वन पंचायतों के सरपंचगण उपस्थित रहे।