Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :चंपावत:आपदा ग्रस्त क्षेत्रो के निरीक्षण के दौरान मलवे की चपेट में आई डीएम की कार ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 2, 2025

खतरा उठाते हुए ग्राउंड जीरो पर बने है डीएम चंपावत अधिकारियों व कर्मचारियों का बढ़ा रहे हौसला।डीएम चंपावत मनीष कुमार जिले में हो रही मूसलाधार बारिश व भूस्खलन के बीच खतरा उठाते हुए बारिश से हुए नुकसान व आपदा राहत कार्यों व बंद पड़ी सड़कों का जायजा लेने लगातार फील्ड में है। डीएम मनीष कुमार पाली,अमोड़ी, सिफ्टी सड़क से राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लेने जा रहे थे तभी उनके कार के ऊपर भारी मलवा गिर गया। मलवे से जिलाधिकारी की कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। कार को जेसीबी की मदद से किसी तरह बाहर निकाला गया। पर उसके बावजूद भी जिलाधिकारी नहीं रुके और लगातार ग्राउंड जीरो पर बने रहे तथा अधिकारियों और सड़क खोलने में जुटे कर्मियों का हौसला बढ़ाते रहे। तथा गधेरे में फंसे एक महिला व एक पुरुष की जान भी इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बचाई गई। जिलाधिकारी ने कहा लोगों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी बनती है।

जरूरी खबरें