Wednesday 11th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:31st व नववर्ष को लेकर चंपावत पुलिस अलर्ट। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस: एस0पी

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 30, 2025

31st व नववर्ष को लेकर चंपावत पुलिस अलर्ट। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस: एस0पी

वन्य जीवों के खतरे को देखते हुए 31st के जश्न को मनाने सुनसान जगह व जंगलों में न जाए : एस0पी एस0पी चम्पावत अजय गणपति के द्वारा आगामी 31 दिसम्बर व नव वर्ष को देखते हुए जिले समस्त प्रभारी निरीक्षको व थानाध्यक्ष को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। एसपी चंपावत अजय गणपति ने बताया 31st व नव वर्ष को देखते हुए प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्ष द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिदिन चैकिंग,रात्रि चैकिंग गस्त ,पीकेट ड्यूटी लगाकर आवश्यक कदम उठाये जा रहे है। एसपी चंपावत ने कहा जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा मां पूर्णागिरी मंदिर में नववर्ष आयोजन पर काफी संख्या में पर्यटक आते है जिनकी सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक यातायात प्रबन्ध व अन्य व्यवस्था समय से की जा रही है और सभी थानाध्यक्ष भ्रमणशील रहते हुए पर्यटको की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतेगें। एसपी ने कहा नववर्ष आयोजनों के नाम पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों व अराजकता फैलाने वाले असमाजिक तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी समस्त थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में नशें का सेवन कर वाहन चलाने वाले, रैस ड्राईविंग करने वाले, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करेगें। तथा जनपद में स्थित पर्यटन स्थलों में स्थित होटल, ढाबों व रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड, अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से चैकिंग करते हुये अनियमितता पाये जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करेगें। एसपी चंपावत ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील है कि नव वर्ष आयोजन हेतु वन्य जीवों के खतरे को देखते हुए सुनसान जगहों व जगंलों में ना जाये। आपका जीवन अनमोल है, आयोजन के दौरान सभी सावधानी बरते। नववर्ष के अवसर पर शान्ति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। नशें का सेवन कर वाहन चलाने, रैस ड्राईविंग करने और हुड़दंग करने वालें व्यक्तियों के सम्बन्ध में आपातकालीन नम्बर 112, 9411112984, नजदीकी थाने, चौकी पर पुलिस को सूचित करें। एस0पी चंपावत अजय गणपति ने समस्त जिला वासियों को नव वर्ष की शुभ कामना देते हुए कहा आइए, हम सभी मिलकर एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण नव वर्ष मनाएं।

जरूरी खबरें