Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :120 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया चंपावत टनकपुर राजमार्ग। सीमांत क्षेत्र की लाइफ लाइन पड़ी है बंद।

Laxman Singh Bisht

Wed, Sep 3, 2025

आज भी नहीं खुल पाया चंपावत टनकपुर राजमार्ग।

सीमांत क्षेत्र की लाइफ लाइन 120 घंटे से पड़ी है बंद।

रोजमर्रा की चीजों की होने लगी है किल्लत।

चंपावत_ टनकपुर राजमार्ग में स्वाला के पास सड़क आज भी आवागमन के लिए नहीं खुल पाई।हालांकि आज अलर्ट के बावजूद दिनभर मौसम सुहावना रहा था। इस डेंजर जोन में लगातार ऊपर से मलवा आने के कारण जितना मलवा सड़क से हटाया जा रहा था उतना ही मलवा फिर ऊपर से आ रहा था। मौके में एन एच के अधिकारी मलवे के स्थिर होने के इंतजार कर रहे थे। बुधवार की शाम को यहां मलवे की चपेट में पोकलैंड मशीन भी आ गई थी।जिससे आज बमुश्किल निकाला गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी स्पॉट में ही डेरा डाले हुए हैं। उनका कहना है कि मलवा स्टेबल होने के साथ ही नीचे से मलवा हटाने का कार्य तेज हो जाएगा। यहां रात भर मशीने चलती रहेगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि यदि मौसम ने साथ दिया तो कल सुबह तक सामान्य यातायात बहाल हो सकता है। जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा आज स्पॉट का निरीक्षण किया गया, उन्होंने कहा कि इस सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क को यातायात योग्य बनाने के लिए सभी संभव प्रयास युद्धस्तर पर किए जाएं।..

जरूरी खबरें