Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:चाइल्ड हेल्पलाइन और प्रशासन की कार्रवाई से रुका बाल विवाह

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

चाइल्ड हेल्पलाइन और प्रशासन की कार्रवाई से रुका बाल विवाहचम्पावत जिले में प्रशासन की सतर्कता और चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रिय भूमिका से जनपद के विकास खंड चंपावत के ग्राम में होने जा रहा एक बाल विवाह समय रहते रोक दिया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँचकर विवाह की प्रक्रिया पर रोक लगाई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय बालिका का विवाह दिल्ली निवासी 27 वर्षीय युवक के साथ तय किया गया था। जैसे ही इस मामले की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर पहुँची, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बालिका के घर पहुँचकर परिवार को समझाया कि बाल विवाह न केवल सामाजिक बुराई है, बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। इसके लिए दो वर्ष तक की कैद और एक लाख रुपये तक का आर्थिक दंड निर्धारित है।टीम ने दोनों परिवारों से संवाद किया और स्पष्ट किया कि विवाह के लिए बालिका की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा बालक की 21 वर्ष अनिवार्य है। समझाइश के बाद परिवारों ने विवाह को टालने पर सहमति जताई और सुनिश्चित किया कि बालिका के 18 वर्ष पूरे होने के बाद ही विवाह किया जाएगा।इस अवसर पर स्थानीय लोगों को भी बाल विवाह के दुष्परिणामों जैसे—शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव, शिक्षा में रुकावट तथा सामाजिक शोषण—के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी ऐसे प्रकरण की जानकारी होने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।प्रशासन और चाइल्ड हेल्पलाइन की इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल एक नाबालिग बालिका को बाल विवाह से बचाया, बल्कि समाज को भी यह सशक्त संदेश दिया कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन संतोषी, काउंसलर तरन्नुम, कैस वर्कर हिमांशु भट्ट ,बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर प्रभा गोस्वामी पुलिस विभाग के पंकज राय मौजूद रहे।

जरूरी खबरें