रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम कैंप कार्यालय प्रभारी केदार बृजवाल ने कर्नल बीपीसी जोशी को किया सम्मानित।
Laxman Singh Bisht
Mon, Dec 29, 2025
सीएम कैंप कार्यालय प्रभारी केदार बृजवाल ने कर्नल बीपीसी जोशी को किया सम्मानित।
देश के लिए कई ऑपरेशनो को अंजाम दे चुके हैं कर्नल जोशी
चम्पावत के फुलारगाँव निवासी सेना मेडल (गैलेंट्री), चीफ कमेंडेशन कार्ड और आर्मी कमांडर कमेंडेशन कार्ड से सम्मानित कर्नल वीपीसी जोशी, एसएम को आज सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप प्रभारी केदार सिंह ब्रजवाल द्वारा साल उड़ाकर कर सम्मानित किया गया। कैंप कार्यालय प्रभारी बृजवाल ने कहा हमें गर्व है ऐसे जांबाज योद्धा हमारे जिले के निवासी हैं। जिन्हें सम्मानित करने पर हमें गर्व महसूस होता है कहा ऐसे ही जांबाज योद्धा क्षेत्र के लिए प्रेरणा के स्रोत है तथा आने वाली पीढ़ी को भारतीय सेना में जाने के लिए प्रेरित करते हैं। मालूम हो कर्नल जोशी अपनी जान खतरे में डालकर देश की रक्षा के लिए कई खतरनाक ऑपरेशंस को अंजाम दे चुके है।
कर्नल जोशी प्रदेश के महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह के अंडर में बनबसा मे भी कार्य कर चुके हैं। कर्नेल जोशी के दामाद पंकज भट्ट भी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात है जिनके द्वारा हाल ही में चर्चित ऑपरेशन सिंदूर में अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई थी। कर्नल जोशी ने सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व उनके कैंप कार्यालय प्रभारी केदार सिंह बृजवाल को धन्यवाद दिया कहा आपके द्वारा दिया गया यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है यह सम्मान हमारे प्रयासों को और भी मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा हमें भारतीय सेना पर गर्व है।