रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोड़ी से हटा मलवा यातायात सुचारू।
Laxman Singh Bisht
Sun, May 31, 2026
टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोड़ी से हटा मलवा यातायात सुचारू।

फसे हुए सैकड़ो वाहन व यात्रियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग खुलने से ली राहत की सांस।
चंपावत जिले में रविवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग चंपावत के अमोड़ी में भारी मलवा आने से बंद हो गया था।जिस कारण सैकड़ो वाहन व यात्री राष्ट्रीय राजमार्ग में फंस गए थे। सड़क बंद होने से भारी बारिश में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर एनएच के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे । जिला आपदा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया राष्ट्रीय राजमार्ग से मलवा हटाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।