Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:माली की नौकरी करने वाली मां के बेटे ने यूपीएससी में मारी बाजी, भारत सरकार में बने वैज्ञानिक अधिकारी

लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

लोहाघाट:कोलीढेक झील बनेगी वैश्विक पर्यटन का नया केंद्र: 16 करोड़ से संवरेगा स्वरूप

लोहाघाट के चर्चित चालक जूता प्रकरण के चारों आरोपियो को कोर्ट से मिली जमानत।

चंपावत:तय समय पर निर्माण कार्यों में देरी पर डीएम हुये सख्त

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने जिला योजना की ली बैठक 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार(5836.10) को किया अनुमोदित 

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 25, 2024
जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने जिला योजना की ली बैठक 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार(5836.10) को किया अनुमोदित मंगलवार को चंपावत जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में प्रभारी मंत्री जनपद चंपावत/ माननीय मंत्री महिला सशक्तिकरण,बाल विकास,खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले खेल एवं युवा कल्याण उत्तराखंड श्रीमती रेखा आर्या की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 की वार्षिक जिला योजना कुल निर्धारित रुपये 58 करोड़ 36 लाख 10 हजार(5836.10) को अनुमोदित किया गया। बैठक में विभागवार प्रस्तावित जिला योजना की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों जिसमें मत्स्य,रेशम,सहकारिता,सामुदायिक विकास,निजी लघु सिंचाई,राजकीय सिंचाई,उरेडा,पर्यटन,कला एवं संस्कृति,खेल,युवा कल्याण,पेयजल,सड़क निर्माण,अनुसूचित जाति कल्याण,पंचायतीराज व बाल विकास विभाग में गत वर्ष की तुलना में धनराशि बढ़ाते हुए अनुमोदन किया गया है। योजनाओं में पूंजीगत निर्माण को अधिक महत्व दिया गया है। पुराने कार्यों को पूर्ण करने,स्वरोजगार को बढ़ाए जाने के अतिरिक्त नए कार्य ऐसे लिए गए हैं जो 2 वर्ष में पूर्ण हो जाय।बैठक में जनपद प्रभारी मंत्री,जिला योजना समिति के सदस्यों एवं प्रथमबार जिला योजना की बैठक में उपस्थित जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा वार्षिक जिला योजना 2024-25 हेतु कुल 36 विभागों द्वारा प्रस्तावित मदवार योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास हेतु माननीय सभी सदस्यों से वार्ता आदि करते हुए चंपावत जिले को एक आदर्श जिला बनाने हेतु प्रस्ताव लिए गए हैं*,जिन्हें बैठक में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि गत वर्ष की जिला योजना 5401.87 लाख की तुलना में इस वर्ष 435 लाख कुल 8 प्रतिशत जिला योजना बड़ी है। बचनबद्ध, स्वरोजगार मानदेय,चालू कार्यों को पूर्ण करने,में प्राथमिकता दी गई है। बैठक में कुल 58 करोड,36 लाख,10 हजार का परिव्यय अनुमोदित किया गया*। जिसमें विगत वर्ष के सापेक्ष लगभग 8.0 प्रतिशत की वृद्वि की गई है।  जनपद के अनुमोदित परिव्यय में सामान्य मद में 47 करोड 70 लाख 80 हजार, स्पेशल कम्पोनेंट सब प्लान (एससीएसपी) में 10 करोड 21 लाख तथा ट्राइबल सब प्लान में 44 लाख 30 हजार का परिव्यय अनुमोदित किया गया।  बैठक में  जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिला बनाए जाने में इन अनुमोदित योजनाओं को शतप्रतिशत धरातल में उतरना महत्पूर्ण है,इस हेतु अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी व मनोयोग के साथ कार्य करें। प्रत्येक विभाग जिले के विकास के लिए अभिनव प्रयास करें। इस हेतु जन प्रतिनिधियों से भी सुझाव व सहयोग लिया जाय।जिले की आर्थिकी को बढ़ाए जाने हेतु स्वरोजगार परख योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए इस क्षेत्र में कार्य करें।जिला योजना के अन्तर्गत प्रमुख विभागों कृषि विभाग को 50 लाख, उद्यान विभाग 3 करोड 25 लाख,पशुपालन 1 करोड 50 लाख, मत्स्य 1 करोड 50 लाख, ग्राम्य विकास को 1 करोड,राजकीय सिचाई को 1 करोड 75 लाख,निजी लद्यु सिंचाई 90 लाख, लोनिवि को 10 करोड 52 लाख, पर्यटन 3 करोड 75 लाख,खेल 98 लाख, युवा कल्याण 4 करोड 45 लाख,चिकित्सा 80 लाख पेयजल निगम 95 लाख, जल संस्थान 6 करोड ,बाल विकास 66 लाख, माध्यमिक शिक्षा 1 करोड 90 लाख, प्राथमिक शिक्षा 1 करोड 75 लाख, उरेडा 1 करोड 25 लाख, नलकूप 3 करोड 6 लाख तथा डेरी विकास विभाग को 95 लाख की धनराशि की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय,विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी विधायक चंपावत प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,दीपक रजवार,क्षेत्र प्रमुख चंपावत रेखा देवी,बाराकोट विनीता फर्त्याल,पाटी सुमनलता, जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव,जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे,पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,सीडीओ संजय कुमार सिंह,डीईएसटीओ दीप्तकीर्ति तिवारी सहित जिला योजना समिति के सदस्य व विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें