Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत: जिला पत्रकार संगठन ने पत्रकार सम्मान समारोह का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, May 30, 2025

व्यापार संघ जिलाध्यक्ष सतीश जोशी रहे मुख्य अतिथि

पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छ पत्रकारों को किया गया सम्मानित। चंपावत जिला सूचना सभागार में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर चंपावत जिला पत्रकार संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली की अध्यक्षता हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष सतीश जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने जिले भर से आए पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष सतीश जोशी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी पत्रकार बंधु हमारे जिले की हर छोटी बड़ी खबर और गांव की हर छोटी बड़ी समस्या को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पत्रकार गिरीश सिंह बिष्ट, गौरीशंकर पंत, सुरेन्द्र राज लड़वाल, जीवन सिंह बिष्ट, विनोद पाल व कुंदन सिंह बिष्ट को मुख्य अतिथि सतीश जोशी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से यह काफी शानदार पहल है। इसी तरह आगे भी महत्वपूर्ण कार्य संगठन की ओर से किए जाने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी ने किया। इस मौके पर जिलेभर के पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।

जरूरी खबरें