Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

लोहाघाट महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के बूट कैंप का शुभारंभ

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने जुटी जिला पंचायत पहली बैठक हुई संपन्न

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 6, 2025

आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने जुटी जिला पंचायत

जनसहभागिता और पारदर्शिता से बनेगा आदर्श चम्पावत: पहली बैठक में संकल्पजिला पंचायत चम्पावत की पहली बैठक आज जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार, चम्पावत में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी जिला पंचायत सदस्य, विभागीय अधिकारीगण एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे।बैठक का शुभारंभ करते हुए अध्यक्ष आनंद अधिकारी ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि यह जनपद की विकास यात्रा का नया अध्याय है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सब मिलकर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को धरातल पर उतारें। उन्होंने पारदर्शिता, जनसहभागिता एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना "आदर्श जनपद चम्पावत" को साकार करते हुए विकास कार्य अंतिम छोर तक पहुँचाना ही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए।मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सदन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य को योजनाओं की समुचित जानकारी होनी चाहिए ताकि बेहतर योजना - निर्माण संभव हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी सभी सदस्यों को योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराएँ।जिलाधिकारी ने विकास कार्यों को दीर्घकालिक, मध्यकालिक एवं लघुकालिक—तीन श्रेणियों में विभाजित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि टीम भावना, जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका और प्रशासनिक समन्वय से ही आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।बैठक में समस्त जिला पंचायत सदस्य सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें