Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :नमक की गुणवत्ता पर डीएम सख़्त, चम्पावत से सभी ब्लॉकों के नमूने प्रयोगशाला भेजे

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 5, 2025

नमक की गुणवत्ता पर डीएम सख़्त, चम्पावत से सभी ब्लॉकों के नमूने प्रयोगशाला भेजे

जिलाधिकारी के निर्देश पर चम्पावत के सभी ब्लॉकों से लिए गए नमक के नमूने, परीक्षण हेतु भेजे रुद्रपुरजिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशानुसार जनपद चम्पावत में मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के अंतर्गत सस्ता गल्ला विक्रेताओं एवं राशन गोदामों से नमक के नमूने एकत्र कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजे गए।जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की एक समिति गठित की गई थी। समिति द्वारा जनपद के चारों विकासखण्डों के विभिन्न सस्ता गल्ला विक्रेताओं एवं राशन गोदामों से नमक के नमूने एकत्र किए।चंपावत ब्लॉक में सस्ता गल्ला विक्रेता मोहन सिंह बोहरा, राजेश जोशी एवं नवीन चंद्र टम्टा सहित सरकारी खाद्यान्न गोदाम से नमूने लिए गए। बराकोट ब्लॉक से सरकारी खाद्यान्न गोदाम से नमूने एकत्र किए गए। लोहाघाट ब्लॉक में सस्ता गल्ला विक्रेता हरीश चतुर्वेदी, अनिल कुमार, मदन सिंह बोहरा एवं बसंत राम विश्वकर्मा की दुकानों से नमूने लिए गए, वहीं पाटी ब्लॉक में सस्ता गल्ला विक्रेता गोविंद बल्लभ कर्नाटक, दिनेश सिंह, दिगराज सिंह एवं प्रताप सिंह मनराल की दुकानों से नमूने लिए गए।सभी एकत्र किए गए नमूने परीक्षण हेतु सरकारी प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नमक पोषण योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराए जा रहे नमक की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।इस के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी सुश्री प्रियंका भट्ट, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी सहित पूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें