Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से सिंडर वेली होटल के पास नहर में तब्दील हुई सड़क कनिष्ठ प्रमुख ने जताई नाराजगी ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:भिंगराडा में पुलिया ना होने से जान जोखिम में डालकर गधेरा पार करने को मजबूर बच्चे व शिक्षक

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 14, 2026

पुलिया ना होने से बारिश में जान जोखिम में डालकर गधेरा पार करने को मजबूर बच्चे व शिक्षक

कार्य स्वीकृत होने के बावजूद नहीं हुआ पुलिया का निर्माण। ग्रामीणों की प्रशासन से पुलिया निर्माण की मांग।

यह वीडियो किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि भिंगराडा क्षेत्र की हकीकत है।

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के भिंगराडा में राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) 2025–26 के अंतर्गत क्रमांक 6 – जीआईसी भिंगराडा का कार्य स्वीकृत होने के बावजूद आज तक पुलिया निर्माण का शुरू नहीं हुआ है। आज शुक्रवार को भारी बारिश के बीच जीआईसी भिंगराडा की छात्र-छात्राएँ, शिक्षक जान जोखिम में डालकर उफनते गधेरे को पार करने को मजबूर हुए। इस दौरान उनके साथ कोई अप्रिय घटना घट सकती थी किसी तरह गधेरा पर कर बच्चे व शिक्षक स्कूल पहुंचे। लोगों ने कहा यदि इस दौरान कोई अप्रिय घटना हो जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती।

लोगों ने कहा संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से निवेदन व दृढ़ आग्रह है कि पुलिया निर्माण के कार्य को तत्काल प्रारंभ कराया जाए और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि स्कूली बच्चे मानसूनी सीजन में स्कूल जाने के दौरान किसी हादसे का शिकार ना हो। कहा बच्चों की सुरक्षा किसी भी कागज़ी प्रक्रिया से अधिक महत्वपूर्ण है। कहां कार्य स्वीकृत होने के बावजूद आज तक पुलिया निर्माण की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। लोगों ने प्रशासन से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द पुलिया निर्माण की मांग की है।

जरूरी खबरें