रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:शिक्षक जगत सिंह सामंत को सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई।
Laxman Singh Bisht
Wed, Apr 9, 2025
शिक्षक जगत सिंह सामंत को सेवानिवृत होने पर भावभीनी विदाई।
लोहाघाट/चम्पावत। राजकीय इंटर कालेज मध्यगंगोल में कार्यरत सहायक अध्यापक जगत सिंह सामंत को सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने भावभीनी विदाई दी। विद्यालय में प्रधानाचार्य राकेश जोशी की अध्यक्षता एवं कैलाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में सभी वक्ताओं ने जगत सिंह सामंत को सत्यनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार अध्यापक बताते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य राकेश चंद्र जोशी ने बताया कि जगत सिंह सामंत ने 8 दिसंबर 2003 को इस विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया, तत्पश्चात 21 वर्षों तक अविरल रूप से एक आदर्श अध्यापक के रूप में विद्यालय में अपनी सेवा दी, उन्होंने कहा कि उनके साथ बिताया हुआ लंबा समय का अनुभव उन्हें सदैव स्मृतियों में बनाए रखेगा तथा विद्यालय के बिधिवत संचालन में मददगार होगा। आज प्रातः जगत सिंह सामंत के सपरिवार विद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रवेश द्वार पर बैंड बजा बजाकर एवं तिलक लगाकर अपने आदर्श अध्यापक का स्वागत किया । विदाई समारोह के बाद संपूर्ण विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने उन्हें करुण कंठ से विदा किया।
इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी गीता सामंत, पुत्र राजेन्द्र सिंह सामंत, पुत्रबधू आकृति सामंत, उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जनपदीय अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपदीय सचिव हिमांशु मुरारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दरवान सिंह माहरा, रमेश चंद्र, सुशील चंद्र, करन सिंह, मनीष भट्ट, शुभम बंग्याल, महेश कोहली, सुनीता बिष्ट, शीला जोशी, पूनम त्रिपाठी, मीनू अधिकारी, सविता कर्नाटक, मनीषा गड़कोटी, अनिता सैनी उपस्थित रहे।