Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:6 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का डीएम कार्यालय के बाहर धरना। ऋण माफी आंदोलन का आगाज

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 1, 2026

6 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का डीएम कार्यालय के बाहर धरना। ऋण माफी आंदोलन का आगाज सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ हरीश शर्मा उर्फ नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व आज 01 जनवरी को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने चंपावत में डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने धरना स्थल में आकर किसाने की मांगों को गंभीरता से सुना । डीएम के निर्देश पर जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति चंपावत के द्वारा 6 सूत्रीय मांगों पर किसानों को लिखित आश्वासन दिया गया। सबका विकास पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उत्तराखंडी ने कहा आज नववर्ष पर ऋण माफी आंदोलन की शुरुआत चंपावत जिले से हो चुकी है ।अब पार्टी पूरे उत्तराखंड में जन जागृति अभियान चलाएगी तथा किसानों को जागरूक करेगी। एसडीएम चंपावत अनुराग आर्य के द्वारा 7 दिन में कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन किसानों को दिया गया है। धरना स्थल में भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडे, मुकेश महराना, कैलाश अधिकारी एवं अन्य नेताओं ने भी किसानो की समस्याओं को सुनो। धरने में खस्टी बल्लभ सकलानी ,त्रिभुवन सकलानी, रघुवर जोशी, कृष्णा देवी, नवीन भट्ट ,आनंद बल्लभ, हर सिंह बोहरा ,श्याम सिंह बोहरा ,चेत सिंह, दया कृष्ण शर्मा ,हीरा वल्लभ, रमेश राम, हरीश राम ,भगवान राम ,गणेश राम ,सतीश राम, चतुर राम, किरन राम, भुवन चंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें