Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर ढटी गांव दुर्घटना की एसडीएम लोहाघाट करेंगी मजिस्ट्रेट जांच।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नवरात्र पर्व को देखते हुए चम्पावत में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान जारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 30, 2025

नवरात्र पर्व को देखते हुए चम्पावत में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान जारीआयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून तथा जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशों के क्रम में नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मंगलवार को भी जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान जारी रहा।अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट रोड एवं छतार क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विशेष रूप से कुट्टू आटा की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जांच की गई, किंतु मौके पर किसी भी प्रतिष्ठान में कुट्टू आटा विक्रय अथवा संग्रह पाया नहीं गया।निरीक्षण के दौरान सेंधा नमक, रस्क एवं पैक्ड पानी के कुल 03 नमूने एकत्रित कर जाँच हेतु राजकीय प्रयोगशाला को प्रेषित किए गए। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि वे उपभोक्ताओं को उत्तम गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ ही उपलब्ध कराएं तथा खाद्य सामग्री को स्वच्छ एवं सुरक्षित परिस्थितियों में संग्रहित एवं विक्रय करें।अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री योगिता तिवारी एवं सहायक दिनेश फर्त्याल सम्मिलित रहे।

जरूरी खबरें