Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुनिश्चित करें त्वरित क्रियान्वयन : अनुसचिव सुभाष चंद्रा

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 2, 2025

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुनिश्चित करें त्वरित क्रियान्वयन : अनुसचिव सुभाष चंद्रामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में अनुसचिव सुभाष चंद्रा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता से लेते हुए प्रत्येक अधिकारी व्यक्तिगत रुचि के साथ दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। अनुसचिव चंद्रा ने कहा कि जिन घोषणाओं में बजट स्वीकृत हो चुका है, उनकी कार्यवाही अविलंब प्रारंभ की जाए। वहीं जिन कार्यों के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) आवश्यक है, उनकी समयबद्ध तैयारी कर अमल में लाया जाए। उन्होंने पेयजल, क्रीड़ा, युवा कल्याण, सूचना, पशुपालन, लोक निर्माण, उद्योग आदि विभागों की विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जो घोषणाएं पूर्णता के निकट हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। साथ ही, पूर्ण हो चुके कार्यों की लोकार्पण हेतु पृथक सूची तैयार की जाए। अनु सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की "आदर्श चंपावत" की परिकल्पना तभी साकार होगी जब समस्त घोषणाएं धरातल पर उतरेंगी। उन्होंने विशेष रूप से सड़क और पेयजल विभागों को त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित समस्त विकास कार्यों को बेहतर गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ निष्पादित किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण से जुड़ी भूमि अंतरण एवं अन्य प्रक्रियाएं विभागीय समन्वय के माध्यम से शीघ्र पूर्ण की जाएं। यदि शासन स्तर पर अनुमोदन आवश्यक हो, तो उसकी कार्रवाई तत्काल शासन को अवगत कराकर सुनिश्चित की जाए।उन्होंने यह भी कहा कि जिन कार्यों में वन भूमि हस्तांतरण की आवश्यकता है, उनके लिए संबंधित विभाग वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए प्रस्ताव तैयार कर शासन व नोडल अधिकारियों को शीघ्र प्रेषित करें और स्वीकृति हेतु स्वयं पहल करें।जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित विभागों को निर्देशित किया कि जनपद स्तर पर लंबित घोषणाओं की सूची तैयार कर उन पर शीघ्र कार्यवाही प्रारंभ करें। उन्होंने यह भी कहा कि समस्त विभाग पारस्परिक समन्वय के साथ कार्य कर प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम प्रस्तुत करें।बैठक में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रीमती दीप्तकीर्ति तिवारी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें