Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:बाल विकास परियोजना की ओर से ढकना बडोला में गोदभराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 2, 2025

महिलाओं को दी गई विभागीय जानकारी चंपावत के ढकना बडोला आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से गोद भराई , अन्न प्रासन व बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती और धात्री महिलाओं सहित अन्य लोग ने प्रतिभाग किया।सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र ढकना बडोला में बाल विकास विकास विभाग की ओर से गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की गर्भवती व धात्री महिलाओं ने बढ़चढ़ प्रतिभाग किया। बालविकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट और प्रशासक हीरा चौधरी ने द्वीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद बिष्ट ने बताया कि इस कार्यक्रम में दर्जनों केंद्रों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि कार्यक्रम में विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न महिलाओं ने प्रतिभा किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को अनेक प्रकार की जानकारी देते हुए बच्चों को कुपोषण सहित अन्य बीमारियों से बचने के प्रति जागरूक किया। कहा कि बच्चों की समय से देख रेख कर उन्हें हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से बचा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रही सुपरवाइजर पुष्पा चौधरी ने बताया कि गोदभराई कार्यक्रम के तहत चारमहिलाओं की गोदभराई की गई। कहा कि विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर हरिप्रिया पाटनी, राष्ट्रीय पोषण मिशन के जिला परियोजना सहायक कमल जोशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिमला पनेरु, शशि प्रभा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें